Alex Tandon Sample Papers for Class 7th
विषय-हिन्दी कक्षा–सातवीं SET-2 समय-2
घंटा अधिकतम
अंक–80
प्रश्न-पत्र क, ख, ग और घ चार खंडों में विभक्त है। निर्देशानुसार सभी प्रश्नों के उत्तर
देना अनिवार्य है।
खंड
– क ( अपठित गदयांश )
1. निम्नलिखित गदयांश को पढ़कर पूछे
गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये । ( 5 x 1 = 5 )
एक दो नहीं, करोड़ों लोग खतों
और अन्य सेवाओं के लिए रोज भारतीय डाकघरों के दरवाजों तक पहुँचते हैं और इसकी
बहुआयामी भूमिका नजर आ रही है। दूर देहात में लाखों गरीब घरों में चूल्हे मनीआर्डर
अर्थव्यवस्था से ही जलते हैं। गांवों या गरीब बस्तियों में चिट्ठी या मनीआर्डर
लेकर पहुंचनेवाला डाकिया देवदूत के रूप में देखा जाता है।
I. पत्र तथा डाक विभाग की लोकप्रियता
का प्रमाण है ____ ।
( क ) डाकघरों की अधिकता
( ख ) डाकघरों से लोगों की बढ़ती दूरी
( ग ) डाकिए को दिये जाने वाला सम्मान
( घ ) करोड़ों लोगों का डाकघरों तक जाना
II.
‘ बहुआयामी भूमिका ’ का क्या अर्थ है ?
( क ) एक सेवा प्रदान करना
( ख ) अनेक सेवाएँ देना
( ग ) बहुत से लोगों को लाभ पहुंचाना
( घ ) विशेष लोगों को लाभ पहुंचाना ।
III. डाकविभाग की लोकप्रियता कहाँ अधिक
है?
( क ) ग्रामीण क्षेत्र में
( ख ) शहरी क्षेत्र में
( ग ) निर्जन स्थानों पर
( घ ) सरकारी कार्यालयों में ।
IV. गांवों में डाकिए को क्या समझा
जाता है ?
( क ) देवदूत
( ख ) यमदूत
( ग ) रामदूत
( घ ) राजदूत
V.
‘बहूआयामी ‘ शब्द में उपसर्ग है ____?
( क ) व
( ख ) बहु
( ग ) बहू
( घ
) ई
अपठित काव्यान्श
2. निम्नलिखित काव्यान्श को पढ़कर
पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये । ( 1x 5 = 5 )
हिंदू
मूआ राम कहि, मुसलमान खुदाइ ।
कहै
कबीर सो जीवता, जो दुहुँ के निकटि न जाइ । ।
I. कवि ने हिन्दू-मुसलमान को मुआ
क्यों कहा है ?
( क ) दोनों अंततः मर जाते हैं ।
( ख ) सच्ची भक्ति के अभाव में दोनों के हाथ कुछ नहीं लगता है ।
( ग ) दोनों मृतकों जैसा काम करते हैं ।
( घ ) इनमें से कोई नहीं ।
II.
कवि के अनुसार हिन्दू किसकी आडंबरपूर्ण भक्ति करते हैं ?
( क ) राम की
( ख ) श्याम की
( ग ) शिव की
( घ ) ब्रह्मा की
III. कबीर किसे जीवित मानते हैं ?
( क ) जो कहीं भी आ सकता है ।
( ख ) जो राम की भक्ति करते है ।
( ग ) जो धर्म का भेदभाव त्यागकर प्रभुभक्ति करते हैं ।
( घ ) जो खुदा के प्रति नमाज अदा करते है ।
IV. दोहे में ‘दुहूँ’ किसकी ओर संकेत करता है ?
( क ) हिन्दू-मुसलमान ।
( ख ) सिख-इसाई ।
( ग ) राम-मुसलमान ।
( घ ) नानक-मसीह ।
V.
‘कहै कबीर’ में कौन-सा अलंकार है ?
( क ) उपमा
( ख ) रूपक
( ग ) उत्प्रेक्षा
( घ
) अनुप्रास
खंड
– ख ( व्याकरण ) ( 1 x 15 = 15 )
3. “ माँ की पलकें भीग गईं
“ में कौन-सा कारक है ?
(
क ) करण कारक ( ख ) संबंध कारक
(
ग ) अपादान कारक ( घ ) कर्ता कारक
4. “ सिर्फ वे दोनों खेलेंगे ” में
सर्वनाम कौन-सा शब्द है ?
(
क ) सिर्फ ( ख ) दोनों
(
ग ) वे ( घ ) खेलेंगे
5. “ विपति ” का सही प्रचलित रूप
होगा ?
(
क ) विपत्ति ( ख ) विपित
(
ग ) वपित ( घ ) विपती
6. “ तू इस जार को नीचे
गिरा देगा ” में रेखांकित अंश है ?
(
क ) संज्ञा ( ख ) विशेषण
(
ग ) सर्वनाम ( घ ) क्रिया विशेषण
7. मेंढक पानी में _______ कूद गया ।
रिक्त स्थान भरें -
(
क ) छप से ( ख ) टप से
(
ग ) घप से ( घ ) पट से
8. शोर होते ही चिड़िया _____ उडी । रिक्त
स्थान भरें -
(
क ) सन से ( ख ) फुर्र से
(
ग ) धीरे से ( घ ) इनमे से कोई
नहीं
9. “ यह एक कड़वा सच है “ वाक्य में
कड़वा शब्द _____ है । रिक्त स्थान भरें -
(
क ) विशेषण ( ख ) सर्वनाम
(
ग ) क्रिया ( घ ) संज्ञा
10. इंतजाम शब्द का पर्याय ____ है । रिक्त स्थान भरें -
(
क ) इन्तजार ( ख ) मुलाक़ात
(
ग ) व्यवस्था ( घ ) अनुमान
11. स्टेशन किस प्रकार का
शब्द है ?
(
क ) तत्सम ( ख ) तदभव
(
ग ) देशज ( घ ) विदेशी
12. विप्लव गायन कविता के रचयिता
कौन है ?
(
क ) रामधारी सिंह दिनकर ( ख ) बालकृष्ण
शर्मा नवीन
(
ग ) शिवमंगल सिंह सुमन (
घ ) महादेवी वर्मा
13. नीचे दिये गए विकल्पों में से
द्वंद्व समास का उदाहरण बताओ ?
(
क ) नीलकंठ ( ख ) राजपुत्र
(
ग ) माता – पिता ( घ ) प्रतिदिन
14. “ विद्यालय “ शब्द का
संधि-विच्छेद होगा ?
(
क ) विद्य + आलय ( ख ) विद्या + आलय
(
ग ) विद्या + अलय ( घ ) विद +
अलय
15. “ उपनगर “ में उपसर्ग है ?
(
क ) उप (
ख ) उपन
(
ग ) नगर ( घ ) इनमे से कोई
नहीं
16. “ सुंदरता “ में प्रत्यय होगा ?
(
क ) दरता ( ख ) ता
(
ग ) सु ( घ ) इनमे से कोई
नहीं
17. “ अंधकार “ का सही विलोम शब्द होगा ?
(
क ) उजाला ( ख ) धुंधलापन
(
ग ) रात ( घ ) इनमे से कोई
नहीं
खंड –
ग ( वसंत एवं बाल महाभारत )
18. निम्नलिखित गद्यांशको पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर
दीजिये । ( 5 x 1 = 5 )
अचरज नहीं कि
पहले उत्तर भारत में जो चीजें गली-मुहल्लों की दुकानों में आम हुआ करती थीं, उन्हे अब खास
दुकानों में तलाशा जाता हैं। यह भी एक कड़वा सच हैं कि कई स्थानीय व्यंजनों को हमने
तथाकथित आधुनिकता के चलते छोड़ दिया है और पश्चिम की नकल में बहुत सी चीजें ऐसी
अपना ली है, जो स्वाद, स्वास्थ्य और
सरसता के मामले में हमारे बहुत अनुकूल नहीं हैं।
( क ) गद्यांश
के पाठ और लेखक का नाम लिखिए ।
( ख ) लेखक ने
किस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया है ?
( ग ) स्थानीय
व्यंजन कई कारणों से छोड़े जा रहे हैं, परंतु उनमें सबसे दुखद क्या है ?
( घ ) खानपान
में पश्चिम की नकल सही है ?
( ड ) ‘सरसता’ और ‘अनुकूल’ का विलोम
लिखिए ।
19. निम्नलिखित काव्यान्श को पढ़कर
पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये। ( 5 x 1 = 5 )
कवि, कुछ ऐसी तान
सुनाओ –
जिससे उथल-पुथल मच जाए,
एक हिलोरे इधर से आए,
एक हिलोर उधर से आए ।
सावधान ! मेरी वीणा में
चिंगारियाँ आन बैठी है,
टूटी
हैं मिज़राबें, अंगुलियाँ
दोनों मेरी ऐंठी हैं ।
( क ) कवि और
कविता का नाम लिखिए ।
( ख ) कवि
कैसी तान सुनना चाहते हैं ?
( ग ) वह
कौन-सा गीत है जो चारों ओर हलचल मचा सकता है ?
( घ ) वीणा
में चिंगारियाँ क्यों आकर बैठ जाती हैं ?
( ड ) कवि की
अंगुलियाँ क्यों ऐंठ जाती है ?
20. दिये गए प्रश्नों के उत्तर
30-40 शब्दों में लिखो । ( 3 x 2 = 6 )
( क ) खान-पान की नयी संस्कृति का
स्थानीय व्यंजनों पर क्या प्रभाव पड़ा है ?
( ख ) कुब्जा कौन थी और उसका
स्वभाव कैसा था ?
( ग ) बाबू कुँवर सिंह ने रियासत
की ज़िम्मेदारी कब संभाली ?
21. दिये गए प्रश्नों के उत्तर
30-40 शब्दों में लिखो । ( 3 x 2 = 6 )
( क ) मीरा को सावन मनभावन क्यों
लगने लगा ?
( ख ) कवि की आँख से तिनका कैसे
निकला ?
( ग ) रहीम ने सच्चे मित्र की क्या
पहचान बताई है ?
22. दिये गए प्रश्नों के उत्तर
20-25 शब्दों में लिखो । ( 4 x 2 = 8 )
( क ) अभिमन्यु ने चक्रव्युह भेदने
के संबंध में युधिष्ठिर को क्या बताया ?
( ख ) क्षुब्ध धृतराष्ट्र ने
प्रतिमा को भीम समझकर क्या किया ?
( ग ) कीचक कौन था व उसका वध किसने
किया ?
( घ ) राजा विराट के यहाँ पांडव
भेष बदलकर किस-किस नाम से रहे लिखो ?
खंड
– घ (रचनात्मक, सृजनात्मक – अनुच्छेद, पत्र लेखन)(2x5 = 10)
23. अपने विद्यालय के प्राचार्य जी
को उचित कारण बताते हुए दो दिन के अवकाश हेतु प्रार्थना-पत्र लिखो ।
24. दिये गए विषयों में से किसी एक
विषय पर 80-100 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखो ।
( क ) कोई सामाजिक अथवा राष्ट्रीय पर्व । (
ख ) कोविद – 19 महामारी
( ग ) विद्यालय ( घ ) जीवन में अनुशासन का महत्व
कुल
अंक = 65
मौखिक
प्रश्न = 15 अंक ( शिक्षक स्वविवेकानुसार प्रश्न निर्माण कर छात्रों से पूछें )
सम्पूर्ण
योग = 80